सीयूएसबी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि की स्मृति में विश्वविद्यालय के दीन दयाल पीठ के द्वारा 11 फ़रवरी को श्रद्धांजलि सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने पंडित जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए पंडित जी के एकात्म मानवदर्शन एवं अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद दर्शन तत्कालीन विश्व में पूंजीवाद और साम्यवाद के शीतयुद्ध के रूप में चल रहे संघर्ष का भारतीय चिंतन और दृष्टि पर आधारित प्रत्युत्तर था। उन्होंने जोर देते हुए कहा की वैश्विक चुनौतियों का समाधान भारतीय विचारों में ही निहित है। कुलपति ने इस अवसर पर सभी से व्यक्तित्व निर्माण पर बल देने का आह्वाहन करते हुए कहा कि हम व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से ही राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने पाठ्यक्रम में व्यक्तित्व निर्माण पर बल देने की आवश्यकता बताई।

 


इस अवसर पर प्रो आर के सिंह, प्रो राम आशीष यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ शांति गोपाल पाइन के अलावे इतिहास विभाग के सभी शिक्षक डॉ सुधांशु कुमार झा, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ रोहित कुमार, डॉ अनिल कुमार एवं बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे।